BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : "द कश्मीर फाइल्स" फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को सरकार से मिली 'वाई' कैटेगरी सिक्यूरिटी, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर : "द कश्मीर फाइल्स" फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को सरकार से मिली 'वाई' कैटेगरी सिक्यूरिटी, जाने क्या है वजह
Share

नई दिल्ली | हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान मुहैया कराएंगे और यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है. हाल ही में उनकी आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वह कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा देने का फैसला किया है.

इसलिए चर्चा में हैं विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री हिंदी फिल्म जगत में नया नाम नहीं हैं. वह कई वर्षों से बॉलिवुड में हैं और कई फिल्में बना चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई है. इसे लेकर सियासत गर्म है. इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार और उन्हें वहां से किस तरह भागने को मजबूर किया गया उसको दिखाया गया है. बस इसी को लेकर विवाद है. बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो इसे दिखाने को भाईचारा खत्म होने से जोड़कर देख रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं. वहीं इसे सपोर्ट करने वालों की संख्या भी बहुत है. इन सब विवादों की वजह से विवेक चर्चा में हैं और अब उन पर हमले का खतरा भी बढ़ गया है.

फिल्म को मिल रहा बंपर रेस्पॉन्स
बता दें कि इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसे बंपर रेस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक यह मूवी 90 करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है. इसे देखने के लिए लोगों में बहुत क्रेज दिख रहा है.


Share

Leave a Reply