BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लिंक से मतदाता निकाल सकते हैं अपनी मतदाता पर्ची

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लिंक से मतदाता निकाल सकते हैं अपनी मतदाता पर्ची
Share

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका आम/उप निर्वाचन 2019 में मतदान करने के लिए मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग की वेबसाईट के दाहिनी ओर लिंक वोटर सर्च दिया गया है। इसमें मतदाता लिंक का प्रयोग कर 18 पहचान पत्रों में से अपने नाम की मतदाता पर्ची स्वत: निकाल सकते हैं और मतदान के लिए इस मतदाता पर्ची का प्रयोग पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं। 


राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पर्ची निकालने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। इसके तहत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट पर जाना है। वेबसाईट पर दाहिनी ओर वोटर सर्च पर क्लिक करना है। वोटर सर्च पर क्लिक करने पर न्यू टैब ओपन होगा। न्यू टैब में जिले का चयन करना है। इसके पश्चात नगरीय निकाय यथा नगर पालिक निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत का चयन करना है। चयनित नगर पालिका में अपने वार्ड का चयन करना है। वार्ड चयन के पश्चात सर्च बट पर क्लिक करना है। सर्च बटन पर क्लिक करने के उपरांत वार्ड के मतदाताओं की सूची ओपन होगी। मतदाताओं की सूची की सारिणी के दाहिनी ओर ऊपरी हिस्से में फिल्टर सुविधा दी गई है। नाम के शुरूआती अक्षरों या इपिक नम्बर को टाईप करने से एक जैसे नाम वाले मतदाताओं की सूची भी दिखाई देगी। एक जैसे नाम वाले मतदाताओं की सूची में व्यक्ति को अपने नाम के सामने दाहिनी ओर व्यू बटन पर क्लिक करना है। व्यू बटन पर क्लिक करने पर व्यक्ति का नाम, पिता/पति का नाम, वार्ड का क्रमांक, वार्ड का नाम, भाग संख्या, मतदान केन्द्र भवन का नाम, निर्वाचक नामावली में सरल क्रमांक की पर्ची जनरेट होगी। पर्ची के ऊपरी हिस्से में प्रिंट बटन क्लिक करने पर मतदाता पर्ची का प्रिंट आऊट प्राप्त किया जा सकेगा। 
इस लिंक को सीधे क्लिक करके आप अपना मतदाता पर्ची निकल सकते है :-
 
 

Share

Leave a Reply