BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नगरीय निकाय चुनावो के लिए वोटिंग कल, आज घर-घर जाकर वोट मांग रहे प्रत्याशी

नगरीय निकाय चुनावो के लिए वोटिंग कल, आज घर-घर जाकर वोट मांग रहे प्रत्याशी
Share

मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर रवाना हुए मतदान दल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायो में चुनाव के लिए मतदान कल 21 दिसंबर को होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के लिए आज मतदान दलों को सामग्री के साथ रवाना कर दिए गए है। 

151 नगरीय निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 38 नगर परिषद एवं 103 नगर पंचायतों में चुनाव होने है। चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सारी तैयारी कर ली गई है। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा बलों की भी तैनाती कर दी गई है। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान दलों को आज संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया है। इधर मतदान के एक दिन पूर्व चुनावी शोर-गुल थमने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेशभर में कुल 5406 मतदान केन्द्र बनाए है। जिसमें लगभग 40 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव के साथ नगर पालिक निगम बीरगांव जिला रायपुर के वार्ड क्रमांक 27 एवं नगर पालिक निगम भिलाई जिला दुर्ग वार्ड क्रमांक 3 एवं 10 में उपचुनाव भी होंगे। इसके लिए भी आयोग ने सारी तैयारियां कर ली है। बीरगांव में 01 वार्ड के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 02 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां करीब 1454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं भिलाई के 02 वार्ड के लिए 26 मतदान केन्द्र बनाए गए है जहां 21 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम 24 दिसंबर को जारी किया जाएगा। 

Share

Leave a Reply