नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

व्रत, जयकारे, रुद्राक्ष की माला, चुनाव आते प्रियंका ने भेष बदल डाला, कार्टून से बीजेपी ने कसा तंज

व्रत, जयकारे, रुद्राक्ष की माला, चुनाव आते प्रियंका ने भेष बदल डाला, कार्टून से बीजेपी ने कसा तंज
Share

यूपी में अगले छह महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने इसे लेकर कमर कस ली है। प्रियंका गांधी एक के बाद एक यूपी में ताबड़तोड़ दौरे करने में जुटी हुई हैं। इसे लेकर प्रियंका गांधी इस समय बीजेपी के निशाने पर हैं। बीजेपी ने अब कार्टून के जरिये प्रियंका गांधी पर हमला किया है। तंज कसते हुए लिखा कि चुनाव आते ही प्रियंका ने भेष बदल लिया है।
यूपी की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने और सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए प्रियंका गांधी पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। योगी सरकार को घेरने का कोई भी मुद्दा वह हाथ नहीं जाने देना चाहती हैं। यही कारण है कि लगातार मामलों को उठा रही हैं। लखीमपुर खीरी की घटना को सबसे ज्यादा प्रियंका ने ही उठाया है।
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में रविवार को रैली भी की। रैली से पहले प्रियंका गांधी ने यहां के विश्वनाथ मंदिर के अलावा अन्नपूर्णा मंदिर और दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन किया। प्रियंका ने सोमवार को लखीमपुर खीरी मामले को लेकर लखनऊ में मौन व्रत भी रखा। बीजेपी ने इसी दर्शन-पूजन और व्रत को लेकर प्रियंका पर हमला किया और तंज कसा है।


बीजेपी ने कार्टून ट्वीट करते हुए लिखा कि रखे व्रत, लगाए जयकारे, पहनी रुद्राक्ष की माला, यूपी में चुनाव आते ही प्रियंका ने भेष बदल डाला। गौरतलब है कि वाराणसी में दर्शन पूजन के दौरान प्रियंका गांधी के गले में रुद्राक्ष की माला दिखाई दी थी। हालांकि इससे पहले भी प्रियंका औऱ राहुल गांधी के पूजा-पाठ को लेकर भाजपा सवाल उठाती रही है।

source: Hindustan 


Share

Leave a Reply