BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुले प्राचीन गुफा के कपाट

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, माता वैष्णों देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुले प्राचीन गुफा के कपाट
Share

जम्मू, माता वैष्णो देवी के भक्तों के साल भर का इंतजार खत्म हो गया है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता के दर्शनों के लिए आ रहे सभी श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन गुफा के कपाट खोल दिए हैं. इस खबर के बाद माता के भक्तों में खुशी की लहर है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कोरोना को देखते हुए कुछ प्रोटोकॉल्स भी जारी किए हैं. श्रद्धालु शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए और मास्क पहनकर प्राचीन गुफा के दर्शन कर सकते हैं. प्राचीन गुफा को तभी खोला जाता है जब श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम हो. वर्तमान में श्राइन बोर्ड ने केवल 10000 यात्रियों के ही ऊपर जाने की अनुमति दी है.


पौराणिक कथाओं के अनुसार मां वैष्णो देवी जी की प्राचीन गुफा में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है. मान्यता के मुताबिक जब भैरवनाथ माता वैष्णो देवी जी को पकड़ने के लिए उनके पीछे लगे थे, तो भवन पर इसी प्राचीन गुफा के भीतर जाकर माता वैष्णो देवी ने तपस्या की थी. मान्यता है कि भैरवनाथ से बचाने के लिए हनुमान जी गुफा के बाहर पहरा देने लगे थे.


इस दौरान भैरवनाथ गुफा के बाहर आकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन हनुमान जी ने उन्हें रोका और इसी बीच माता वैष्णो देवी जी प्रकट हो गई और मां ने भैरवनाथ का वध कर दिया. भैरव नाथ का सर भैरव घाटी में जाकर गिरा और शरीर गुफा के प्रवेश द्वार पर गिर गया. तब से ही माता वैष्णो देवी जी ने भैरवनाथ को वरदान दिया कि जो श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आएगा वह भैरव घाटी के दर्शन जरूर करेगा.

 


Share

Leave a Reply