इंतज़ार की गाड़ियां खत्म , ओला इस तारीख से गाड़ियां की डिलीवरी करने जा रही ---
इलेक्ट्रीक गाड़ियों का क्रेज अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है । सरकार भी इस दिशा में प्रयासरत है । सरकार ने 2030 तक सभी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक करने का प्लान बनाया है । निजी कम्पनी ओला जो अब तक लोगो को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने का काम करती थी वो अब अपनी खुद की इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रही है । ओला को काफी कम समय मे ढेर सारी बुकिंग मिल चुकी है ।
ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग करने वाले लोगों की इंतजार की घड़ियां अंतत: समाप्त हो गईं है। कई बार टाले जाने के बाद 15 से इसकी डिलीवरी शुरू करने जा रही है । कंपनी प्लांट से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खेप को अलग-अलग शहरों के लिए रवाना कर चुकी है ।
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने प्लांट से रवाना हुई एक खेप की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है । उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा...''गाड़ी निकल चुकी ।" ओला बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कुछ शहरों में टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी दे रही है।
Shipped!
Are you ready? ???? pic.twitter.com/7RczXugHhW
— Ola Electric (@OlaElectric) December 13, 2021
बता दे कि ओला ने इस साल अगस्त में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वैरिएंट में लॉन्च किया था। ओला ने ग्राहकों को 499 रुपये में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बुकिंग की सुविधा दी थी ।
कंपनी ने उसके बाद दावा किया था कि उसे महज दो दिन में 1,100 करोड़ रुपये की बुकिंग मिली थी. ओला ने एस1 की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और एस 1 प्रो की कीमत 1,29,999 रुपये तय की है ।
ओला पहले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी अक्टूबर में ही शुरू करने वाली थी । ओला अभी बेंगलुरू, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता के अलावा चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और पुणे में टेस्ट ड्राइव की सुविधा दे रही है ।







.jpeg)












