BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युद्ध ने बढ़ाई मुसीबत, बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर की कीमतें...

युद्ध ने बढ़ाई मुसीबत, बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर की कीमतें...
Share

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें लोगों को बड़ा झटका देने वाली हैं. लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए तेल कंपनियां पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद एलपीजी की कीमतें बढ़ा सकती हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये का इजाफा हुआ है.


दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तेल कंपनियां कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा सकते हैं. अभी पांच किलो के रसोई गैस सिलेंडर छोटू के दाम भी 27 रुपये बढ़ गए. ऐसे में माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं.

एक मार्च से हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 से बढ़कर 2012 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. पांच किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम 27 रुपये बढ़कर 569.5 रुपये हो गए हैं. कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत छह अक्टूबर 2021 के बाद स्थिर हैं. ऐसे में चुनाव के बाद दाम बढ़ सकते हैं।


119 दिनों में नहीं बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी पिछले 119 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर पांच और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी. इसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपना टैक्स कम किया था. उस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औसतन 82 डॉलर प्रति बैरल थे. रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कच्चे तेल 104 डॉलर के पार पहुंच गया है.


जानें आपके शहर में कितना है मूल्य

दिल्ली 899.50 रुपये
बिहार 979.50 रुपये
मुंबई 899.50 रुपये
मध्यप्रदेश 905.50 रुपये
राजस्थान 903.50 रुपये
पंजाब 933.00 रुपये
उत्तर प्रदेश 897.50 रुपये
उत्तराखंड 918.50 रुपये
झारखंड 957.00 रुपये
छत्तीसगढ़ 971.00 रुपये
 


Share

Leave a Reply