वार्ड ब्वॉय ने नर्स को गोली मारी, हुई मौत..
भिण्ड : जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में घुसकर नर्स को उसके प्रेमी वार्ड ब्वॉय ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, मंडला निवासी नर्स नेहा चंदेलकर (26) विगत पाँच वर्षों से जला अस्पताल में पदस्थ थी। बताया जाता है कि यहां केवार्ड ब्वॉय रीतेश शाक्य (32) से उसका कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग था।
नेहा की शादी मई 2022 में होने वाली थी, इसे लेकर दोनों में अनबन हुई। गत दिवस को रीतेश आईसीयू वार्ड में घुसा और नेहा की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।







.jpeg)












