देखें खौफनाक वीडियो : प्लेन में लटके 2 लोग आसमान से गिरे, दोनों की मौत
अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह से ही बेकाबू हालात हैं. हजारों की संख्या में लोग देश से बाहर जाने के लिए तैयार हैं और फ्लाइट पकड़ना चाहते हैं. लेकिन यहां हुई गोलीबारी में सोमवार दोपहर तक पांच लोगों की मौत हो गई. काबुल एयरपोर्ट के ताजा हालात भी बदतर ही हैं, जहां हर कोई किसी भी तरह बाहर जाने की कोशिश में है. काबुल से जो ताजा तस्वीरें आ रही हैं, उसमें एयरपोर्ट की भयावह स्थिति का नजारा देखने को मिलता है. कुछ लोगों ने अपने आप को एक विमान के निचले हिस्से (पहिए के पास वाले) पर बांध लिया था, इस आस में कि वो काबुल से बाहर चले जाएंगे, लेकिन जब विमान ने उड़ान भरी तो वो आसमान से गिर गए.
This video is circulating in sm where its claimed that two people who were sitting on flight’s wing,fell down when plane took off from kabul..
— Priyanka kandpal/प्रियंका कांडपाल (@pri_kandpal) August 16, 2021
ज़िंदा रहने की चाहत में ज़िंदा ना रह सके..
Where is UN ? #Afghanistan #AfganistanBurning #Talibanes pic.twitter.com/LTZHCaj01g







.jpeg)












