राष्ट्रीय राजधानी में मुसलाधार बारिश से हुआ जल भराव, पानी में डूबा बस, तैरती मिली लाश, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हुआ, वाहनों की रफ्तार थमी। मूसलाधार बारिश से दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में अंडरपास में पानी भर गया है। इस दौरान अंडरपास से गुजर रही डीटीसी की एक बस पानी में डूब गई और दो ऑटो भी जलभराव में फंस गए। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि बस में यात्री नहीं थे। बस ड्राइवर और कंडक्टर बस की छत पर चढ़ गए, जिसके बाद सीढ़ी लगाकर उन्हें निकाला गया। मिंटो रोड ब्रिज के पास जमा पानी में एक शव तैरता मिला, नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला।
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे हुए जलभराव में डीटीसी की एक बस फंस गई, बस में सवार लोगों को अग्निशमन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला। pic.twitter.com/v4LB6QvkRS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2020
मृतक के साथ काम करने वाले ड्राईवर ने बताया कि - मै ड्राइवर हूं, ये (जिसका शव मिला है) भी ड्राइवर है। मुझे मालिक का फोन आया था कि गाड़ी डूब गई है, यहां आकर उसे देखा तो नहीं मिला। बस ड्राइवर ने बताया कि यहां एक डेड बॉडी तैर रही है। टीशर्ट और चप्पल से उसकी पहचान की, उसका नाम कुंदन सिंह है |
दिल्ली: मिंटो रोड ब्रिज के पास जमा पानी में एक शव तैरता मिला, नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला। pic.twitter.com/RymAnNqSbf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2020







.jpeg)












