भारी बारिश से कोरोना हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में घुसा पानी, जाने कहा की है यह खबर
जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में भारी बारिश के चलते हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर पानी भर गया. इस हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है| लिहाजा मरीजों को ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया| गोदावरी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने कहा कि यहां शनिवार देर रात करीब 2 घंटे तक भारी बारिश हुई| इसके अलावा जलगांव के डॉक्टर उलहास पाटिल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड में भी पानी घुस गया|
रिपोर्ट के मुताबिक यहां से कोरोना के 7-8 मरीजों को बाहर निकाला गया-
एक अधिकारी ने कहा कि बारिश इतनी ज्यादा हुई कि हर कोई हॉस्पिटल के अंदर पानी में काफी देर तक खड़ा रहा| बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री ने कहा कि हालात बेहद खराब थे| उन्होंने कहा, किसी अधिकारी को कुछ भी पता नहीं था कोई प्लानिंग नहीं है| राज्य सरकार को इऩ मुद्दों की थोड़ी भी चिंता है कि नहीं है|
अधिकारियों ने बताया कि हॉस्पिटल के बगल में हाइवे बनने से ऐसा हुआ है| सारा पानी अब सीधे हॉस्पिटल में ही घुस जाता है| बता दें कि जलगांव में कोरोना के बेहद खराब हालात हैं| पिछले दिनों यहां कई अस्पतालों से बदइंतजामी की खबरें आई थीं| इसके अलावा यहां कोरोना से होने वाली मौत की दर भी काफी ज्यादा है|







.jpeg)












