नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आईपीएल को हम बंद दरवाजे के पीछे भी कराने को तैयार: गांगुली

आईपीएल को हम बंद दरवाजे के पीछे भी कराने को तैयार: गांगुली
Share

नईदिल्ली। बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने इशारा कर दिया कि इस साल हर हाल में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होकर रहेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग को भारतीय बोर्ड बंद दरवाजे के पीछे भी कराने को तैयार है।

दादा ने कहा कि कि हम आईपीएल की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं और इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहे हैं। भले ही फिर हमें खाली स्टेडियम में ही टूर्नामेंट क्यों न खेलना पड़े। 

फैंस फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजक और अन्य सभी हितधारक खेल को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कई भारतीय और विदेशी खिलाडिय़ों ने इस साल आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। हम आशावादी हैं और बीसीसीआई जल्द ही फैसला लेगा।

Share

Leave a Reply