BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हम पांच साल में 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे: पीएम मोदी

 हम पांच साल में 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे: पीएम मोदी
Share

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खडग़पुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है- बंगाल में इस बार भाजपा सरकार...। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं। उन पर अनेक हमले हुए, मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुई। लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिलीप घोष न तो ममता से डरे हैं और न ही चैन से सोए हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं इस बार बंगाल में भाजपा सरकार। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमे पांच का मौका दीजिए हम सत्तर साल की बर्बादी को मिटा देंगे। आप हमें सेवा का अवसर दीजिए फिर देखिए हम कैसे असोल परिवर्तन लाते हैं।  

दीदी पर बरसे मोदी-
न्होंने कहा कि दीदी विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई है। आपने दीदी को भरोसा दिया लेकिन दीदी ने भरोसे पर खरी नहीं उतरी। दीदी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने आपको 10 साल का मौका दिया लेकिन आपने उन्हें लूटमार दी, 10 साल का कुशासन दिया। यहां पर तेंदुपत्ता बेचने तक में कटमनी देना पड़ता है। 

इस बीच पीएम मोदी ने व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग परेशान हो गए थे लेकिन बंगाल में तो विश्वास ही डाउन हो गया है, विकास ही डाउन हो गया है, सपने भी डाउन हो गए हैं।

Share

Leave a Reply