BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौसम अलर्ट: भारी बारिश की संभावना, 21 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, राजधानी में रेड अलर्ट

मौसम अलर्ट: भारी बारिश की संभावना, 21 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, राजधानी में रेड अलर्ट
Share

चेन्नई: गुरुवार को तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तिरवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और रानीपेट्टई जिलों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर और वेल्लोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि बुधवार को भी तमिलनाडु में भारी बारिश हुई।

चेन्नई में 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। भारी बारिश के चलते राज्य के 21 जिलों के स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। चेन्नई कॉरपोरेशन ने एक वॉर रूम स्थापित किया गया है, जहां भारी बारिश के कारण निगम के अधिकारी रेड अलर्ट की स्थिति की निगरानी कर सके।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख एस बालचंद्रन ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में गुरुवार को अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह हमारी ओर बढ़ रहा है और अरब सागर में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्व और पश्चिम में कम दबाव के कारण यहां भारी वर्षा होगी।

उन्होंने कहा कि मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। आम जनता को सलाह दी गई है कि लो सभी सुरक्षा उपायों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने लोगों को पीने के पानी का पर्याप्त भंडारण करने की सलाह दी है। बता दें कि विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्कल के कई हिस्सों में 21 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है।


Share

Leave a Reply