BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौसम अलर्ट: राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम अलर्ट: राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Share

जयपुर: मौसम विभाग ने राजस्थान के 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया  है, पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 नवंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अजमेर, कोटा, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा समेत 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी जयपुर और जोधपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दो दिनों के लिए यहां बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सर्द के मौसम में बारिश से लोगों को बचने के उपाय करने भी कहा गया है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 21 नवंबर को मौसम सामान्य हाेने की उम्मीद है।


जयपुर मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और दूसरा कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर प्रभावी होगा। इन दिनों सिस्टम का प्रभाव राजस्थान में मौसम पर पड़ रहा है। इससे अगले 48 घंटे में दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। यहां मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।


आरएस शर्मा के मुताबिक 21 नवंबर से इस सिस्टम का असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, अगले 48 घंटों में बारिश के चलते आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना भी है। ऐसे में सर्दी बढ़ेगी। राजधानी जयपुर में सर्दी बढ़ने लगी है, जोधपुर, सिरोही, चित्तोड़गढ़ व अन्य इलाकों में भी बारिश के बाद सर्दी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मौसमी बीमारियों होने की भी आशंका है।


Share

Leave a Reply