BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौसम अलर्ट: इस राज्य पर है तूफान का खतरा और अगले 48 घंटे तक इन 18 जिलों में भी जारी हुआ यलो अलर्ट

मौसम अलर्ट: इस राज्य पर  है तूफान का खतरा और अगले 48 घंटे तक इन 18 जिलों  में भी जारी हुआ यलो अलर्ट
Share

ओडिशा ओडिशा सरकार द्वारा चक्रवाती तूफान असानी के खतरे को देखते हुए 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटे में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सरकार ने खतरे को भापते हुए NDRF की 17 और ODRAF की 20 टीमें तैनाती की हैं। 175 फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती है। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार को ही साइक्लोन की रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी।

8 मई तक तूफान भयावह रूप ले सकता है
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। हम अभी इस पर नजर बनाकर हुए हैं।

देश में इन कई राज्यों पर देख सकता है असानी का असर
चक्रवाती तूफान असानी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। बीते कुछ सालों से ओडिशा को चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ली समीक्षा बैठक
साइक्लोन असानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की है। बैठक में आपदा विभाग और मौसम विभाग के अधिकारी शामिल थे। इधर, ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों में खाद्य पदार्थ पहुंचाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

पहले भी 2021 में आ चुके हैं तीन साइक्लोन
भारत में 2021 में तीन साइक्लोन आ चुके हैं। दिसंबर 2021 में साइक्लोन जवाद जबकि सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब आया था। इनके अलावा, मई 2021 में साइक्लोन यास ने दस्तक दी थी।

 


Share

Leave a Reply