नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

MP-CG में बदला मौसम, बारिश और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान

MP-CG में बदला मौसम, बारिश और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान
Share

शहडोल/कोरिया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। मौसम का मिजाज बदलने के बाद एमपी के शहडोल जिले में झमाझम बारिश होने की खबर आई है। अन्य जगहों में भी बारिश हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
सरगुज़ा संभाग के अधिकांश जिलों में बीती रात से मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट हुई है। इधर जशपुर में आंधी तूफान के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। वहीं बेमौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से मिर्च, टमाटर, गेंहू और सरसों के फसलों को नुकसान होगा। अब भी घने बादलों ने डेरा डाला है।
मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार बने हैं। वहीं बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। इधर राजधानी रायपुर में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
 


Share

Leave a Reply