BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेमौसम बरसात से बिगड़ा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिनों का हाई अलर्ट, जाने पूरी खबर...

बेमौसम बरसात से बिगड़ा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिनों का हाई अलर्ट, जाने पूरी खबर...
Share

रायपुर। राज्य में इस समय हो रही बेमौसम बारिश का सिलसिला अभी जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि की चेतावनी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

राज्य में बीते तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रवाती सिस्टम के कारण प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित अधिकांश स्थानों में बादल छाए हुए हैं। इधर कल राजधानी रायपुर में सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश के बाद पूरा दिन सर्द हो गया था। आज भी आसमान में काले घने बादल छाए हुए है। राजधानी रायपुर में आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई बारिश ने मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगाड़ दिया है। जोरदार ठंड के बीच हुई बारिश ने मौसम पूरी तरह से सर्द कर दिया है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगी है। इधर कल शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। कल राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज 6 फरवरी के साथ ही 7 और 8 फरवरी के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. प्रदेश के बलरामपुर जिला और उससे लगे छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही ओलावृष्टि की अति संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव के तीन कारण बताते हुए कहा कि पहला कारण मध्य-महाराष्ट्र उपरी चक्रवाती घेरा है तथा दूसरा प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ है। इसके अलावा उत्तरी भाग में पश्चिमी हवा-जो दक्षिण-पूर्व हवा के युग्म के मिलन क्षेत्र में हल्की वर्षा की संभावना बनाए हुए है।  मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई है जो धीरे- धीरे उत्तर की तरफ  बढ़ेगा, फिर दक्षिण की तरफ बढ़ जाएगा। फरवरी माह में बस्तर के दक्षिण भाग में बारिश होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। इसी तरह उत्तर बलरामपुर और आसपास के जिले में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना बन  गई है। मौसम का मिजाज अभी आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही बना रह सकता है।


Share

Leave a Reply