BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Weather Update: राज्य में फिर होगी झमाझम बारिश, ओले गिरने के भी आसार, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Weather Update: राज्य में फिर होगी झमाझम बारिश, ओले गिरने के भी आसार, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
Share

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में एक साथ सक्रिय तीन सिस्टम के एक्टिव होने से राज्य में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार वर्तमान में अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादल बने हुए है।

आज से ग्वालियर, चम्बल,भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कही कही गरज बरस के साथ वर्षा होने के आसार है। वहीं अगले दो दिनों तक प्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कही कही ओले गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में करीबन 12 साल बाद मार्च के महीने में बेमौसम बारिश के ऐसे हालत बने है। वहीं इस मौसम से फसल खराब होने के सबसे जयादा मामले प्रदेश में सामने आये है।

मौसम वैज्ञानिको की माने तो एक पश्चमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिणी-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। वहीं झारखण्ड से छत्तीसगढ़ होते हुए एक तरफ लाइन तेलंगाना तक बनी हुई है। इसके साथ ही हवा का रुख पश्चिमी है इससे अरब सागर से नमी आ रही है। जो प्रदेश के मौसम को बिगाड़ रही है। वहीं 29 मार्च को एक और वेदर डिस्टबेंस प्रदेश के जिलों को प्रभावित करेंगा।

 

Share

Leave a Reply