BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Weather Update: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहाँ भी बदलेगा मौसम

Weather Update: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहाँ भी बदलेगा मौसम
Share

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत तो मिली है लेकिन अब भारीतय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य कुछ राज्यों में बारिश की पूरी संभावना है. 

आइये जानते कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली

दिल्ली में आज से बादल छाए रहेंगे. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इस दौरान 25 और 26 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा. 

राजस्थान 

राजस्थान में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है. जयपुर सहित कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बादल के छाए रहने और बारिश की संभावना है. राजस्थान के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं 15 से 17 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान के रहने की संभावना है. 

बिहार

पूर्वी हवा के कारण प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं. राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री रहने के अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है. 

पंजाब

पंजाब में मौसम करवट ले चुका है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आज कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश हो सकती है. राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने के अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में फरवरी महीने के अंत तक बारिश और बर्फबारी की संभवाना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू संभाग में जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं कश्मीर संभाग में बर्फबारी होगी. कश्मीर के श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 1 और न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश हो सकती है. जम्मू में आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

उत्तराखंड

राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन चार दिन बारिश हो सकती है जिस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होते दिखेगी. राज्य के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक के रहने के अनुमान हैं. 

हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश के साथ बिजली कड़कते दिखेगी. राज्य में अगले दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी. आज राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रहने के अनुमान है. 

 


Share

Leave a Reply