BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़, एमपी और महाराष्ट्र समेत देश के इन हिस्सों में होगी तेज बारिश

 मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़, एमपी और महाराष्ट्र समेत देश के इन हिस्सों में होगी तेज बारिश
Share

नई दिल्ली : मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 से 21 के बीच अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, देश के कई अन्य राज्यों में इनदिनों झमाझम बारिश हो रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए आइएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वेदर डॉट कॉम के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ-और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

इसके साथ ही दक्षिण बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण 18 अगस्त के बाद राजधानी भोपाल सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं 19 अगस्त यानी गुरुवार के बाद इंदौर सहित प्रदेश भर में मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी और बारिश होगी। इसके अलावा बिहार एवं झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

बिहार के इन हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर तक बारिश का पूर्वानुमान
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद आदि क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम स्तर तक बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

हिमाचल में भारी बारिश का जारी हुआ अलर्ट
भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन तक भारी बारिश और तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 19 अगस्त के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी किया है।

Share

Leave a Reply