BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बदलेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश....

बदलेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश....
Share

नई दिल्ली : उत्तर भारत में गर्मियों की शुरूआत चुकी है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ के इलाकों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान सागर के पास समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी और हवा की गति 50 किमी से 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक दबाव की रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन से होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसके चलते तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इसके अलावा विदर्भ और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है।
 


Share

Leave a Reply