BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ वेबिनार “कोरोना काल में ऑनलाइन कारोबार बना प्रभावी विकल्प”

 अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ वेबिनार “कोरोना काल में ऑनलाइन कारोबार बना प्रभावी विकल्प”
Share

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर द्वारा आज वेबिनार का आयोजन किया गया. वाणिज्य तथा प्रबंध विभाग की ओर से आयोजित इस वेबीनार का विषय “न्यू बिजनेस ट्रेंड्स इन करंट सिनेरियो” था, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव और गुरुकुल महिला महाविद्यालय के उप-प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ राजेश अग्रवाल थे.

अपने संबोधन में डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना के दौर में सेहत सभी के लिए पहली प्राथमिकता बन गई है. लॉकडाउन के कारण

 व्यवसाय और शिक्षा सहित अनेक कार्य ऑन लाइन हो गए हैं. लेकिन साथ ही ऑन लाइन अपराध भी बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि

 सीमित आमदनी और रुके हुए व्यवसाय के कारण अब केवल जीवन की बुनियादी जरूरतों पर ही खर्च हो पा रहा है.वहीँ, ऐशो-आराम

 पर खर्च के लिए कोई सम्भावना नहीं है.डॉ श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि कोरोना के कारण जीवनशैली में भी बड़ा बदाव आया है.

 वर्क-फ्रॉम-होम के अलावा अब शादी-विवाह के आयोजन भी सीमित हो गए हैं. कोई बड़ा आयोजन नहीं होने से इन पर आश्रित

 कारोबार भी बंद हो गए हैं.  

वहीँ एक अन्य वक्ता डॉ राजेश अग्रवाल ने कहा कि अब बड़े बाजार बंद होने के कारण लोग स्थानीय  और आस-पास की छोटी

 दुकानों पर जायदा निर्भर करने लगे हैं. बार बार के लॉकडाउन को देखते हुए डिजिटल कारोबार की तरफ रुझान बढ़ रहा है. इस

 कठिन समय में लोगों ने  यह समझ लिया है की अब स्वास्थ्य की देखभाल जरुरी है. संपत्ति बनाकर रखने की बजाय अब लोग

 अपनी सेहत की अहमियत समझने लगे हैं. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा क कारण हाईब्रिड क्लास ककारोबर बढ़ गया  है. वहीँ

 कारोबार के लिए नया सपोर्ट चेन  जरुरी हो गया है. कोरोना के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं में भी  विस्तार हो रहा है. ऑन लाइन

 उपकरणों के कारोबार में भी बढ़ोत्तरी  हो रही है.     

वेबिनार के समापन अवसर पर तथा एडमिनिस्ट्रेटर अमित अग्रवाल ने आभार प्रकट करते हुए आमंत्रित वक्ता के विचारों को सारगर्भित बताया. उन्होंने कहा कि वक्ताओं के विचार से विद्यार्थियों को भी निश्चित रूप से भविष्य की दिशा मिलेगी. कार्यक्रम को महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल प्राचार्य  डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने आज के लिए बहुत ही सामयिक और उपयोगी बताते हुए कहा कि कोरोना के कठिन दौर में जीवन यापन के साथ ही कारोबार की चुनौतियाँ भी बढ़  गई हैं.

प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल ने कार्यक्रम का संयोजन तथा वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक डॉ नुपूर अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस वेबिनार में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की वेबिनार के सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी दिया गया

Share

Leave a Reply