BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मातम में बदली शादी की शहनाई, हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में जा गिरीं 22 महिलाएं-बच्चियां, 13 की मौत

मातम में बदली शादी की शहनाई, हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में जा गिरीं 22 महिलाएं-बच्चियां, 13 की मौत
Share

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की रात हल्दी की रस्म के दौरान दिल दहलाने वाला हादसा हो गया जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 9 को बचा लिया। दरअसल जनपद के नौरंगिया थानांतर्गत नौरंगिया गांव में शादी की एक रस्म के तहत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां एक कुएं के पास इकठा  हुई थीं। जानकारी के नेबुआ नौरंगिया थाने के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में मटीकोड़वा (विवाह से पहले होने वाला कार्यक्रम) के दौरान कुएं के स्लैब पर महिलाएं और बच्चियां खड़ी थीं। इसी दौरान स्लैब टूटकर गिर गया। इससे स्लैब पर खड़ी 22 महिलाएं और बच्चियां भी कुएं में गिर गईं।

अचानक से कुएं में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों के गिरने से कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही पुलिस की गाडिय़ों से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया गया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई भी सामने आई।

ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से सीढ़ी जोड़कर कुछ लोगों को बचाया। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मारने वालों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। कुएं में गिरीं 9 अन्य महिलाओं को बचा लिया गया। सूचना पाकर मौके पर एडीजी गोरखपुर, कमिश्नर गोरखपुर, डीएम और एसपी भी पहुंचे। आलाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला अस्पताल का भी दौरा किया और मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की। कुशनीगर के कलेक्टर ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपया सहायता राशि देने की घोषणा की है।

नेबुआ नौरंगिया थाने के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे का गुरुवार को विवाह होना है। बुधवार की रात हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी। परिवार और पास-पड़ोस की महिलाएं गांव के कुएं पर मटकोड़ करने गई थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे भी उनके साथ थे। मटकोड़ का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए कुछ महिलाएं और बच्चियां कुएं की जगह और उस पर रखे स्लैब पर चढ गईं। स्लैब के ज्यादा पुराना होने के कारण वह इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भार सहन नहीं कर सका।

स्लैब अचानक से टूट गया और उस पर खड़ीं महिलाएं और बच्चियां कुएं में जा गिरीं। कुएं में गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई, जिस पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर मौके पर नेबुआ नौरंगिया थाने के पुलिस जवान भी पहुंच गए बचाव कार्य करते हुए कई लोगों को बचा लिया गया लेकिन कुएं में डूबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

यूपी: कुशीनगर में कुएं में आधा दर्जन लड़कियां और महिलाएं गिरीं, कई की मौत  की आशंका - UP several girls and women fell in well Kushinagar fear of death  ntc - AajTak

 


 


Share

Leave a Reply