BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

‘आशा’ कार्यकर्ताओं का कल्याण

‘आशा’ कार्यकर्ताओं का कल्याण
Share

नईदिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज राज्य सभा मे कहा कि भारत कोविड- 19 स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी और आपातकालीन प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई पैकेज के तहत वित्तीय वर्ष 2020- 21 (19-1-2021 तक) के दौरान कोविड- 19 प्रबंधन एवं कंटेन्मेंट के अतंर्गत राज्यो/ संघ राज्य क्षेत्रों को 6309.91 करोड़ रूपए जारी किए जा चुके हैं। इसके अलाव, कोविड- 19 प्रतिक्रियात्मक कार्रवाआ में लगी हुई आशाकर्मियों सहित सभी  स्वास्थ्य परिचर्या कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना प्रारंभ की गई थी। इस बीमा योजना के तहत कोविड- 19 के कारण हुई मौत के मामले में 50 लाख रूपए का जीवन बीमा उपलब्ध कराया जाता है। भारत कोविड- 19 पैकेज के तहत कोविड- 19 प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई में लगी आशाकर्मियों के लिए 1000/- रूपए प्रतिमाह के प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। नवंबर, 2020 तक राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों से प्राप्त हुई रिपोर्टों के अनुसार 9,53,445 आशाकर्मियों तथा 36,716 आशा सुविधा प्रदायकों ने संपूरक कोविड- 19 का भुगतान प्राप्त किया है। ऐसे किसी विलंब की सूचना नहीं है।

आशाकर्मियों को कम्यूनिटी हेल्थ वालटियर होने की परिकल्पना की जाती है तथा वे निम्नलिखित के तहत कवरेज सहित कार्य/ क्रियाकलाप आधारित प्रोत्साहनों के पात्र हैं:

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (330/- रूपए का प्रीमियम जिसका अंशदान भारत सरकार द्वारा दिया जाता है)
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (12/- का प्रीमियम जिसका अंशदान भारत सरकार द्वारा दिया जाता है)
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन (प्रीमियम के 50% अंशदान का भुगतान भारत सरकार द्वारा तथा 50% लाभार्थी द्वारा किया जाता है)

Share

Leave a Reply