राजधानी में बेटे का बर्थडे मनाने गये बाहर, चोरों ने घर में घुस कर टीवी, फ्रीज,गैस सिलेंडर पर, हाथ किए साफ, जाने पूरी खबर
रायपुर। बेटे का बर्थडे मनाने मकान में ताला बंद कर गये राजेंद्र नगर निवासी सुकांति हरपाल 35 वर्ष पति अजीत साहनी के घर में चोर बालकनी के रास्ते कमरे में प्रवेश कर चोर ने टीवी फ्रीज, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : यदि आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो हो जाइये सावधान, हुआ 3635 करोड़ का घोटाला
मिली जानकारी के अनुसार महाबीर नगर खुशी वाटिका मकान नंबर 8 में 20 जनवरी से 21 जनवरी के मध्य अज्ञात चोर ने बालकनी के रास्ते से कमरे में प्रवेश कर एक नग एलईडी टीवी, एक फ्रिज, गैस सिलेंडर, बैग मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












