एक बकरा बना दो पक्षों कि लड़ाई का कारण क्या हुआ आखिर ऐसा ....
महासमुंद। बकरा चराने की बात पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सरायपाली क्षेत्र के भीखापाली निवासी बसंत भोई (70) शनिवार दोपहर 2 बजे झलियन डोली में बकरा चराने गया था, तभी गांव के ही देवराज बारिक पहुंचा और मेरे खेत में बकरा क्यों चरा रहे हो कहते हुए बसंत के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने देवराज के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।







.jpeg)












