BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आपके पीएफ खाते में कितना है बैलेंस? चेक करने के लिए बस करना होगा ये छोटा सा काम

आपके पीएफ खाते में कितना है बैलेंस? चेक करने के लिए बस करना होगा ये छोटा सा काम
Share

 PF Balance Check: पीएफ (Provident Fund) संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सरकार के जरिए स्थापित बचत योजना है. ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के जरिए पीएफ खाते में जमा पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जरिए एक UAN नंबर आवंटित किया जाता है. कर्मचारियों के पास उनके कामकाजी जीवन के दौरान सिर्फ एक UAN होना चाहिए. अगर कंपनी बदली भी जाती है तो भी एक ही UAN रखें. वहीं इस यूएएन के हिसाब से ही नियोक्ता की ओर से कर्मचारियों के पीएफ खाते में अमाउंट डाली जाती है.हालांकि कई बार लोग अपने पीएफ का बैलेंस चेक करना चाहते हैं लेकिन लोग आसानी से यह नहीं कर पाते हैं. लेकिन अब सरकार की ओर से पीएफ बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है और एक ऐप लॉन्च किया गया है. सरकार ने उमंग ऐप (UMANG App) लॉन्च किया है.

 

 

 

 

 

जो उपयोगकर्ता ऐप के माध्यम से अपने ईपीएफ विवरण की जांच करना चाहते हैं, उन्हें अपने यूएएन को एक्टिव करना होग और अपना मोबाइल नंबर उमंग में रजिस्टर करना होगा. वे यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पर काम करने वाले विभिन्न संगठनों में अपने EPF के लिए किए गए पैसे की डिटेल हासिल कर सकते हैं.

 

 
उमंग ऐप के जरिए ऐसे चेक करें पीएफ डिटेल्स:
 

– UMANG App को Play Store/App Store से डाउनलोड करें.
– अपने स्मार्टफोन पर UMANG App खोलें और EPFO चुनें.
– ‘Employee Centric Services’ पर क्लिक करें.
– अपना ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए ‘View Passbook’ पर क्लिक करें.
– अपना UAN दर्ज करें और UAN के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के लिए Get OTP पर क्लिक करें.
– ओटीपी दर्ज करें और ‘Login’ पर क्लिक करें.
– उस कंपनी की सदस्य आईडी का चयन करें जिसके लिए आप ईपीएफ बैलेंस की जांच करना चाहते हैं.
– आपकी पासबुक आपके ईपीएफ बैलेंस के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगी.

 

मिस कॉल से भी बन जाएगा आपका काम
 
 
आप UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको बैलेंस की जानकारी वाला एक SMS प्राप्त होगा.
 
 

 


Share

Leave a Reply