1 जनवरी तक सभी, स्कूल, कॉलेज, संस्थान और धार्मिक स्थल के बंद रखने वाले वाइरल न्यूज़ की क्या है सचाई, जाने
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक कथित ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें कहा गया है कि 6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक झारखंड राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, धर्म स्थल और पार्क सब बंद कर दिये जायेंगे।
This screenshot of Jharkhand CM’s Twitter account in circulation is a fake post. It is reiterated that no such decision on #COVID19 lockdown has been taken by the State Government. Jharkhand Police is instructed to file FIR, identify the miscreants & take action: CMO pic.twitter.com/z6nHvXl8x6
— ANI (@ANI) December 4, 2021
वायरल ट्वीट में यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान जितनी भी परीक्षाएं होनी थी, सभी रद्द कर दी गयी है। इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन के नाम से जो ट्वीट सोशल मीडिया में घूम रहा है, उसमें यह भी लिखा गया है कि अगर किसी को जरूरी काम से कहीं जाना है, तो इसके लिए ई-पास की जरूरत पड़ेगी।
इस वायरल ट्वीट में लिखा गया है, ‘मेरे झारखंड वासियों, आप सभी को मालूम ही होगा कि एक घातक वैरिएंट आया है, जिसका नाम ओमिक्रॉन है। आप सभी की सुरक्षा के लिए झारखंड में लॉकडाउन लगने वाला है।’
इसमें आगे कहा गया है, ‘6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, आंगनबाड़ी, धर्म स्थान, पार्क सब बंद रहेंगे और सारे एग्जाम कैंसिल। अगर कहीं जरूरी काम से जाना है, तो ई-पास लगेगा। सुरक्षित रहें। घर में रहें।’ सोशल मीडिया में जब इस कथित ट्वीट का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ, तो मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) हरकत में आया।
सीएमओ ने इस ट्वीट को फेक करार दिया है। सीएमओ ने कहा है कि झारखंड सरकार की ओर से कोरोना लॉकडाउन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। झारखंड पुलिस को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करे।







.jpeg)












