BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस का यह कैसा विरोध? विधायकों के लग्जरी फ्लैट्स पर काम, नई संसद पर कोहराम

कांग्रेस का यह कैसा विरोध? विधायकों के लग्जरी फ्लैट्स पर काम, नई संसद पर कोहराम
Share

एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है तो दूसरी तरफ राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार विधायकों के लिए आलीशान फ्लैट्स बनवा रही है। जयपुर के ज्योतिनगर में विधानसभा के पास 160 फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन की शुरुआत कोरोना की दूसरी लहर के बीच 20 मई को हुई है।
160 लग्जरी फ्लैट्स के निर्माण का जिम्मा राजस्थान हाउजिंग बोर्ड (RHB) को दिया गया है। हर फ्लैट 3200 स्क्वायर फीट में बनाया जा रहा है, जिसमें 4 बेडरूम होंगे। अधिकारियों ने बताया कि 160 फ्लैट्स के निर्माण पर 266 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
अधिकारी ने कहा, ''काम की शुरुआत समय पर हुई है। प्रॉजेक्ट राजस्थान विधानसभा के ठीक सामने है और 160 फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। सभी प्लैट में 3200 स्क्वायर फीट का स्पेस होगा और 4 बेडरूम होंगे तो अलग से पार्किंग स्पेस की व्यवस्था भी होगी।''
अधिकारी ने बताया कि जयपुर डेविलेपमेंट अथॉरिटी (JDA) ने 176 फ्लैट्स का प्रस्ताव रखा था, लेकिन RHB ने 160 फ्लैट्स के निर्माण को मंजूरी दी गई। प्रॉजेक्ट को 30 महीनों मे पूरा किया जाना है। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से जब प्रॉजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''यह कानून के मुताबिक किया जा रहा है।''
राजस्थान सरकार ने इस प्रॉजेक्ट को ऐसे समय पर शुरू किया है, जब कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सेट्रल विस्टा प्रॉजेक्ट का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने महामारी के बीच इस प्रॉजेक्ट का विरोध किया है, जिसमें नई संसद का निर्माण भी शामिल है।

 


Share

Leave a Reply