CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

किसी की मृत्यु के बाद उसके PAN और आधार कार्ड का क्या करें? जानें नियम

किसी की मृत्यु के बाद उसके PAN और आधार कार्ड का क्या करें? जानें नियम
Share

पैन कार्ड और आधार कार्ड आजकल के समय में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स बन गए हैं. पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय कामों के लिए किया जाता है. वहीं आधार कार्ड का आईडी प्रूफ के रूप मं यूज होता है. आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस आदि जानकारी दर्ज की जाती है. ऐसे किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद सबसे बड़ा सवाल उठता है कि दोनों डॉक्यूमेंट्स का क्या करना चाहिए. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर लोगों को साइबर अपराध का शिकार बनाया गया है. ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद आधार और पैन कार्ड का क्या करना चाहिए-
पैन कार्ड का मृत्यु के बाद क्या करना चाहिए?
पैन कार्ड एक जरूरी वित्तीय डॉक्यूमेंट हैं जिसका इस्तेमाल बैंक का खाता खोलने से लेकर आईटीआर दाखिल करने तक सभी कामों के लिए किया जाता है. ऐसे में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पैन कार्ड को तब तक संभालकर रखें, जब तक कि आप सभी वित्तीय काम निपटा न लें. इन जरूरी काम में टैक्स रिटर्न दाखिल करना, पॉलिसी क्लेम करना आदि शामिल है. इसके बाद आप पैन कार्ड को सरेंडर कर दें.
पैन कार्ड सरेंडर करने की प्रोसेस
अगर आप अपने किसी परिजन का पैन कार्ड सरेंडर करना चाहते हैं तो इसके लिए असेसमेंट ऑफिसर को एक एप्लीकेशन लिखना होता है. एप्लीकेशन लिखने के बाद आपको पैन कार्ड सरेंडर करने का कारण भी बताना होगा. इसके साथ ही फिर मृतक का नाम, डेट ऑफ बर्थ, डेथ सर्टिफिकेट, पैन नंबर आदि सारी जानकारी भी लिखनी होगी. इसके साथ ही मृतक के डेथ सर्टिफिकेट को भी इस एप्लीकेशन के साथ अटैच करके जमा कर दें. अगर आपको लगता है कि मृतक का पैन कार्ड भविष्य में आपके कुछ काम आ सकता है तो ऐसी स्थिति में पैन कार्ड रख भी सकते हैं. मृतक का पैन कार्ड सरेंडर करना अनिवार्य नहीं हैं. लेकिन, इस बात का खास ध्यान रखें कि पैन कार्ड का कुछ गलत इस्तेमाल न हो इसलिए इसके डेटा को संभालकर रखें.
Aadhaar Card का मृत्यु के बाद क्या करना चाहिए?
आजकल हर जगह पर आधार कार्ड का इस्तेमाल आईडी प्रूफ के रूप में किया जाता है. किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. आधार कार्ड एक यूनिक नंबर होता है जो UIDAI किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद किसी और को नहीं दे सकती है.
आधार कार्ड सरेंडर करने का प्रोसेस
किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड को डीएक्टिवेट नहीं किया जा सकता है. फिलहाल सरकार ने आधार नंबर को कैंसिल करने का कोई प्रावधान नहीं किया है लेकिन, आधार कार्ड को डेथ सर्टिफिकेट से लिंक कर सकती है. दोनों को लिंक कर देने की सूरत में मृतक के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

 


Share

Leave a Reply