नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

15 जून के बाद क्या फिर से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या है वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

15 जून के बाद क्या फिर से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या है वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई
Share

नई दिल्ली, कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन की मियाद क्या एक बार फिर बढ़ सकती है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा किया जा रहा है. बीते कुछ दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है कि 15 जून से देश भर में दोबारा लॉकडाउन लग जाएगा. अब इस वायरस मैसेज की सच्चाई क्या है ये हम आपको बताने जा रहे हैं. क्या वाकयी देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है. आइए जानते हैं...


क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई


बता दें कि सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर किया जा रहा दावा सरासर गलत है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्टचेक इकाई ने इस मैसेज को फर्जी बताया है. पीआईबी ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है.

 


क्या कहा है पीआईबी ने


पीआईबी ने कहा, ''सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है. यह फेक है. फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें''

 


Share

Leave a Reply