रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 4 नवंबर को होने वाली है क्या होगा ख़ास
रायपुर , नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 नवंबर 2019 सोमवार को प्रात: 11 बजे नगर निगम मुख्यालय व्हाईट हाउस के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा हाल में नगर निगम सचिवालय ने आहूत की है। नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में 4 नवंबर को सबसे पहले प्रश्न काल होगा । प्रश्नकाल हेतु अवधि 1 घंटे की निर्धारित कर दी गई है। प्रश्नकाल के बाद सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम की मेयर इन काउंसिल द्वारा नियमानुसार लिए गये संकल्पों पर निर्धारित एजेण्डा अनुसार नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में प्रकरणवार चर्चा व विचार विमर्श किया जायेगा। उक्त जानकारी नगर निगम सचिव ए.के. हलदार ने दी है।







.jpeg)












