नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

व्हाट्सऐप वेब यूजर्स के लिए अब जल्द ही आने वाला है वॉयस कॉलिंग फीचर

 व्हाट्सऐप वेब यूजर्स के लिए अब जल्द ही आने वाला है वॉयस कॉलिंग फीचर
Share

नई दिल्ली। यूं तो यह चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है कि व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को वीडियो और वॉयस कॉलिंग फीचर मिलने वाला है। लेकिन अब यह फीचर जल्द रोलआउट होने वाला है इसकी उम्मीद दिखने लगी है।

रिपोर्ट के अनुसार डेस्कटॉप कॉलिंग सर्विस बीटा वर्जन से आउट हो गई है। जल्द ही 2.2104.10 वेब/डेस्कटॉप वर्जन यूज करने वाले व्हाट्सऐप यूजर्स इस सर्विस का फायदा उठा पाएंगे। दरअसल पिछले साल दिसंबर में व्हाट्सऐप ने चुनिंदा वेब और डेस्कटॉप यूजर्स को ऑडियो और वीडियो कॉलिंग सेवा उपलब्ध कराई थी। अब जल्द व्हाट्सऐप यह सुविधा अपने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है। यदि यह सर्विस आपके लिए लाइव होगी तो आपको पर्सनल चैट स्क्रीन पर वीडियो और वॉयस कॉलिंग का आइकन सर्च बटन के साथ में दिखेगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब भी आपके पास व्हाट्सऐप वेब पर कॉल आएगा तो एक अलग विंडो पॉप अप होगी, जिसके उपयोग से आप आने वाली कॉल को स्वीकार, अस्वीकार या अनदेखा कर सकते हैं।

बता दें कि अभी व्हाट्सऐप पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ स्मार्टफोन से ही मुमकिन है। वीडियो और वॉयस कॉल का सपोर्ट चीज़ों को और भी सहज बनाने का काम करेगा, क्योंकि यूज़र्स को अपने डेस्कटॉप व लैपटॉप पर काम के बीच कॉल व वीडियो कॉल करने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्हें कॉल करने के लिए डेस्कटॉप व लैपटॉप से फोन की तरफ स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वॉट्सऐप वेब वर्जन पर पहले से मेसेंजर के लिए सपॉर्ट उपलब्ध है। विडियो और वॉइस कॉल ऑप्शन आने के साथ ही वॉट्सऐप वेब यूजर्स के लिए ये एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। व्हाट्सएप ने अभी इस फीचर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह बताया है कि इसे पब्लिक के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।

Share

Leave a Reply