BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Whatsapp का नया चैट मेमोरी फीचर होगा खास, Meta Ai रखेगा बातों को याद

Whatsapp का नया चैट मेमोरी फीचर होगा खास, Meta Ai रखेगा बातों को याद
Share

 WHATSAPP NEW :-  व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए बार-बार नए और खास तरह के फीचर दे रहा है। अब एक और फीचर लेकर आया है यह फीचर खास होगा क्योंकि नया चैट मेमोरी से जुड़ा है। यह चैट मेमोरी फीचर को कंपनी जल्द ही रोल आउट करने वाला है। इस फीचर को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉएड 2.24.22.9 में देख सकते है।

बता दें, व्हाट्सएप यूजर्स के एक्सपीरियंस को खास और बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार काम कर रही है। यहीं वजह है कि नए-नए फीचर लेकर आती है। नए फीचर से यूजर्स को सहोलियत तो होती ही है साथ ही खूब मजा भी आता है। कंपनी इस फीचर से यूजर्स को और अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने चाह रही है।

मेटा एआई रखेगा जरूरी बातों को याद
इस फीचर के बारे में बताया जा रहा है कि चैट मेमोरी को चैटबॉट के साथ एआई अपने चैट मेमोरी में रहेगा। जिसे वह ऑटोमैटिकली याद रखेगा। यफ फीचर मेटा एआई के पास मौजूद इंफॉरर्मेशन का इस्तेमाल करके यूजर्स को ज्यादा सही और कस्टमाइज्ड रिस्पॉन्स देगा।

डॉक्यूमेंट्री और पॉडकास्ट को भी रखेगा याद
इस फीचर की खास बात यह होगी कि इसमें यह यूजर्स की पसंद का ध्यान रखेगा और यूजर्स के पसंद के किताबों और डॉक्यूमेंट्री और पॉड कास्ट को भी याद रखने का काम करेगा। इससे यूजर्स अपने जरूरी चीजों को व्हाट्सएप के इस नए फीचर के माध्यम से याद रखेंगे। यदि भूल भी गए तो यह फीचर यूजर्स को याद दिला देगा।

जल्द ही होगा रोलआउट
इस खास चैट मेमोरी फीचर को यूजर्स के लिए कंपनी जल्द ही रोल आउट करने वाला है। साथ ही यह यूजर्स को व्हाट्सएप मेटा एआई पर्सनल असिस्टेंट जैसा फील कराएगा। इसमें यूजर्स को डिलीट करने के साथ ही मेमोरी को अपडेट करने का भी ऑप्शन देगा।


Share

Leave a Reply