BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब चैट के दौरान कर सकेंगे मैसेज ट्रांसलेट

WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब चैट के दौरान कर सकेंगे मैसेज ट्रांसलेट
Share

 वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई अपडेट्स लेकर आता है. वॉट्सऐप अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके जरिए आप अब किसी भी भाषा में चैट करें, वॉट्सऐप इसका लाइव ट्रांसलेशन करेगा. इस फीचर पर फिलहाल काम किया जा रहा है. अभी ये बीटा टेस्टर्स के लिए तैयार नहीं है. ये गूगल की लाइव ट्रांसलेशन टेक्नोलॉजी की मदद से काम करेगा.

WABetaInfo के मुताबिक वॉट्सऐप पर एक नया लाइव ट्रांसलेशन फीचर डेवलप किया जा रहा है, जो कि डिवाइस पर ही काम करेगा. इसका मतलब यह है कि डाटा को किसी क्लाउड सर्वर पर भेजने की बजाय डिवाइस पर लोकली स्टोर किया जा सकता है. यह फीचर वॉट्सऐप फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.24.15.9 में देखा गया है.

यूजर्स का डेटा रहेगा सुरक्षित

रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकप्रिय चैटिंग एप में भविष्य में यूजर्स चैटिंग के दौरान ही अन्य भाषा में किसी भी मैसेज को ट्रांसलेट कर सकेंगे. इस फीचर को गूगल लाइव ट्रांसलेशन तकनीक के तौर पर जाना जा रहा है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि चैटिंग के दौरान मैसेज को रियल टाइम में ट्रांसलेट किया जाएगा, मगर यूजर्स के मैसेज को कंपनी के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा. ऐसे में साफ हो गया है कि नए अपडेट में यूजर्स के डेटा सेफ्टी का ध्यान रखा गया है. यूजर्स की कोई भी जानकारी एप से बाहर नहीं जाएगी.

कैसे काम करेगा यह फीचर

जानकारी के मुताबिक, यह फीचर शुरुआत में केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में काम करेगा और बाद में इसे दूसरी भाषाओं का सपोर्ट दिया जा सकता है. फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को लैंग्वेज पैक्स डाउनलोड करने पड़ सकते हैं. यह ट्रांसलेशन अपने आप चैट्स में हो जाएंगे और यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद नहीं लेनी होगी.


Share

Leave a Reply