BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रमन, बृजमोहन, कौशिक, साय, शिवरतन नैतिकता के नाते इस्तीफा कब दे रहे ?

रमन, बृजमोहन, कौशिक, साय, शिवरतन नैतिकता के नाते इस्तीफा कब दे रहे ?
Share

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव हारने के बाद भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर जनादेश का अपमान कर रही है। वह सीधे सीधे अपनी हार और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की भारी जीत स्वीकार करे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कहती थी यह खैरागढ़ चुनाव 2023 का सेमीफाइनल है। भाजपा सेमीफाइनल हार गयी अर्थात वह 2023 का फायनल खेलने के लायक नही बची है। वह फायनल मुकाबले से बाहर हो गयी है। खैरागढ़ की हार अकेले कोमल जंघेल की हार नही है यह हार पूरी भाजपा तथा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की व्यक्तिगत हार है क्योकि भाजपा ने डॉ. रमन सिंह को खैरागढ चुनाव में भाजपा का बड़ा चेहरा बना कर प्रस्तुत किया था। खैरागढ़ रमन सिंह और उनके पुत्र का संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था, उसके बाद भी जनता ने रमन और भाजपा को नकार दिया। रमन सिंह को नैतिकता के नाते इस्तीफा देना चाहिये। खैरागढ़ उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी अपना वायदा निभायेगी भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा जिन्होंने भाजपा की हार के बाद इस्तीफा देने की बात कही थी वे भी अपना वायदा निभाये अपने पदों से इस्तीफा दे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कामकाज पर संतुष्टि की मुहर लगाई है। यह भूपेश बघेल सरकार के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। कांग्रेस ने अपने काम के आधार पर सारे प्रदेश का भरोसा जीता है। यह परिणाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल के प्रति जनता के भरोसे की ताजा बानगी है। जिसे देखकर भाजपा बौखलाकर जनता के फैसले पर अंगुली उठा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में पराजय को विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए। जनता के फैसले पर जो बयानबाजी भाजपा कर रही है, वह उसकी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है कि ठुकरा दिए जाने पर भाजपा जनता को अपमानित करने पर तुल जाती है। भाजपा को हार बर्दाश्त नहीं हो रही। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने उसके भाग्य में हार पर हार लिख दी है। कांग्रेस की जनसेवा से प्रसन्न होकर आज खैरागढ़ के लोकदेवता ने कांग्रेस को 71 वां विधायक दे दिया। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी, मजदूर हितैषी, आदिवासी हितैषी, युवा हितैषी, महिला हितैषी, विकास करने वाली सरकार को जनता द्वारा दिया गया ईनाम है।


Share

Leave a Reply