शादी टूट जाने पर युवक ने किया कुछ ऐसा कि आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान...
डीडी नगर थाना क्षेत्र की आरडीए कालोनी में मंगलवार की आधी रात घर के सामने खड़ी एक्टिवा को जलाने वाला युवक पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित की शादी वहीं की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन आरोपित के नशेड़ी होने का पता चलने पर परिजन ने शादी तोड़ दी। इससे नाराज होकर उसने घर के सामने खड़ी एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया। आग लगाकर भागते समय उसे कुछ लोगों ने देख लिया था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक आरडीए कालोनी सरोना में मंगलवार रात 12.45 बजे घर के सामने खड़ी एक्टिवा को आमानाका थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन हरपाल ने आग के हवाले कर दिया था। उसकी इस हरकत को पड़ोसी ने देखकर शोर मचाया तो अर्जुन भागने लगा। लोगों ने भागते देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मामले में धारा 436 के तहत अपराध कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।







.jpeg)












