BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शराब पीने की लत और काम नहीं करने को लेकर पत्नी ने घर से निकाला तो शराबी पति ने...

शराब पीने की लत और काम नहीं करने को लेकर पत्नी ने घर से निकाला तो शराबी पति ने...
Share

नई दिल्ली,  मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स पत्नी की हत्या कर शनिवार सुबह चाकू लिए थाने पहुंच गया। आरोपी का कहना था कि पत्नी ने उसे घर से निकाल दिया था, जिस कारण उसकी हत्या कर दी। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने आरोपी 42 वर्षीय समीर को गिरफ्तार कर लिया और 40 वर्षीय शबाना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बेटी के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि शबाना परिवार के साथ मंगोलपुरी आई ब्लॉक में रहती थी। परिवार में पति समीर के अलावा 21 वर्षीय बेटी और 18 वर्षीय बेटा है। शबाना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। वहीं, समीर बेरोजगार था और शराब पीने का आदी था।
पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8.15 बजे आरोपी पत्नी की हत्या कर खून से सना हुआ चाकू लेकर थाने पहुंच गया। एसएचओ मुकेश कुमार की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां दुकान के बाहर और अंदर खून दिखा। पता चला कि घायल शबाना को लेकर बच्चे अस्पताल गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि शबाना की उपचार के दौरान मौत हो गई।

फुटपाथ पर सो रहा था
पुलिस को मृतका की बेटी से पूछताछ में पता चला कि समीर के शराब पीने की लत और काम नहीं करने को लेकर परिवार में अक्सर झगड़ा होता था। एक महीने पहले जब झगड़ा हुआ तो शबाना ने समीर को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से समीर फुटपाथ पर सो रहा था और बाहर ही भोजन करता था। इससे वह शबाना से नाराज था। शनिवार सुबह समीर चाकू लेकर दुकान पर पहुंचा और शबाना पर हमला कर दिया।


Share

Leave a Reply