नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

mAadhaar ऐप यूज करते हैं तो UIDAI ने दिया बड़ा तोहफा

mAadhaar ऐप यूज करते हैं तो UIDAI ने दिया बड़ा तोहफा
Share

 यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने mAadhaar ऐप के यूजर्स को नया तोहफा दिया है। UIDAI की नई ऐप mAadhaar में एक नया फीचर 4-digit passcode जोड़ा गया है। यूजर्स ऐप में मौजूद जानकारी को पिन सेट करके उसे और सुरक्षित कर सकते हैं। इस फीचर को लेकर UIDAI ने ट्वीयट किया है। ट्वीट के मुताबिक यूजर्स इस फीचर का उपयोग ऐप में दिए गए ‘My Aadhaar’ सेक्शन में किसी आधार प्रोफाइल, जैसे आधार लॉक/अनलॉक, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, VID जेनेरेटर, eKYC आदि के लिए कर सकेंगे।

UIDAI ने यूजर्स की सुविधा के लिए नया ऐप mAadhaar लॉन्च किया है। इसमें दिए गए फीचर्स से आधार यूजर्स अपनी सारी जानकारी मोबाइल में लेकर कहीं भी दिखा सकते हैं।इस ऐप में आधार कार्ड होल्डर का रजिस्टर्ड नाम, जन्मतिथि, जेंडर, एड्रेस और फोटो संबंधित डेटा मौजूद होगा। यूजर्स mAadhaar का नया वर्जन डाउनलोड करने से पहले पुराने वर्जन को uninstall कर दें।
 

Share

Leave a Reply