लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

दिन रात अभद्र टिप्पणियां करने वाले कांग्रेस नेताओं को कब गिरफ्तार करेगी सरकार? :संजय श्रीवास्तव

दिन रात अभद्र टिप्पणियां करने वाले कांग्रेस नेताओं को कब गिरफ्तार करेगी सरकार? :संजय श्रीवास्तव
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कार्यकलापों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के मद्देनज़र भिलाई की सुपेला पुलिस द्वारा मॉडल टाउन निवासी सेलून संचालक संतोष ठाकुर की गिरफ्तारी न केवल कांग्रेस के असहिष्णु राजनीतिक चरित्र का परिचायक है, अपितु नितांत अलोकतांत्रिक भी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के छोटे-बड़े सारे नेता और सरकार में बैठे लोग जो सातों दिन, 24 घंटे, 365 दिन अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं, उनको मुख्यमंत्री बघेल आखिर कब गिरफ्तार कराएंगे? मुख्यमंत्री बघेल समेत प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग सिर्फ अपनी और कांग्रेस की भी आलोचना से परेशान होते हैं? क्या आईने के सच का सामना करने का माद्दा इस प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोगों में नहीं है? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यहां तो भगवान राम को गालियां देने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और मुख्यमंत्री बघेल को लोकतांत्रिक परिवेश में अपनी आलोचना तक बर्दाश्त नहीं होती। कांग्रेस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल जहर उगल रहे हैं, जिनकी भाषा अभद्रता की हदें तक पार कर जाती है। इनके जरिए केवल राजनीतिक विरोधियों का ही चरित्र हनन नहीं किया जाता, अपितु संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों तक पर अभद्र टिप्पणियाँ की जाती हैं। श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि चरित्र हनन और विषवमन करते ऐसे कांग्रेसी मानसिकता के लोगों को यह सरकार क्यों गिरफ्तार नहीं करती? क्या आम जनता पर ही अपना हंटर चलाना कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार अपना अधिकार मानकर चल रही है? क्या लोगों को डरा-धमकाकर प्रदेश सरकार यह संदेश दे रही है कि यहां जो भी सरकार की आलोचना करेगा उसे यह संत्रास भोगने के लिए तैयार रहना होगा? क्या प्रदेश में अघोषित आपातकाल के हालात हैं? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी का झंडा लिए ढोल पीटने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने मूल राजनीतिक चरित्र के प्रदर्शन पर उतारू है।
 


Share

Leave a Reply