लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

रमन सिंह की आत्मा 15 साल तक कहां थीः कांग्रेस

रमन सिंह की आत्मा 15 साल तक कहां थीः कांग्रेस
Share

रायपुर। रमन सिंह जी के आत्मा को लेकर दिये गये बयान पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस बयान से पहली बार पता चला कि रमन सिंह आत्मा-परमात्मा में विश्वास करते हैं। उन्होंने पूछा है कि रमन सिंह जब 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री थे तो उनके कार्यकाल में प्रदेश में बहुत सी हृदय विदारक घटनाएं हुई थीं तब उनकी आत्मा कहां थी और तब क्या उनको परमात्मा का डर नहीं सता रहा था?


उन्होंने कहा है कि पहली बार पता चला कि रमन सिंह आत्मा का अस्तित्व मानते हैं। अभी तक लगता नहीं था कि रमन सिंह आत्मा में विश्वास रखते हैं। कभी रमन सिंह जी ने सोचा कि 2013 के बाद झीरम की घटना के बाद जिस तरीके से उन्होंने राज्य सरकार के माध्यम से जांच को बाधित किया, जिस तरीके से भाजपा की केन्द्र सरकार से जांच को बाधित कर रही है उसके बारे में झीरम की शहीदों की आत्माएं क्या सोचती होंगी? 15 साल रमन सिंह के शासनकाल में हर दिन 4 किसान आत्महत्या करते थे। कभी रमन सिंह ने उन किसानों के आत्माओं के बारे में सोचा क्या? रमन सिंह सरकार में जिस तरीके से हत्या, अनाचार, फर्जी मुठभेड़ से बस्तर में लगातार लोगों की जानें गईं, सोनकू और बिजलू नाम के मिडिल स्कूल के छात्र को नक्सली बनाकर मारा गया और सारकेगुड़ा में पांचवी कक्षाओं के बच्चों की हत्याएं हुईं क्या कभी रमन सिंह ने उन दुखी आत्माओं के बारे में सोचा? जब अटल जी के श्रद्धांजलि सभा में ठहाके लग रहे थे तब क्या रमन सिंह ने कभी अटल बिहारी जी के आत्मा के बारे में सोचा कि वह क्या सोच रही होगी?


भूमि आबंटन की प्रक्रिया को लेकर आत्मा पर सवाल उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि रमन सिंह अब बतायें कि क्या रमन सिंह के पास आत्मा है, या अभिषाक सिंह के विदेशी खातों में जमा करा दी गयी है? नसबंदी कांड में 17 माताओं की मौत की मार्मिक घटना के समय तो रमन सिंह जी की आत्मा वहीं थी क्या?
 


Share

Leave a Reply