BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

किस टीम के साथ होगा अब भारत का मुकाबला, कब खेली जाएगी सीरीज?

किस टीम के साथ होगा अब भारत का मुकाबला, कब खेली जाएगी सीरीज?
Share

 eam India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अब खत्म हो चुकी है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि इस टूर्नामेंट के बाद कप्तान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ट्रॉफी जीतने के बाद साफ कर दिया था कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं सब अफवाहें हैं। अब चैंपियंस ट्रॉफी के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया का अगला मैच किस टीम के साथ होगा, कहां भारतीय टीम अपनी अगली सीरीज खेलेगी?

इस दिन शुरू होगी टीम इंडिया की अगली सीरीज

भारतीय टीम अपना अगला दौरा इंग्लैंड का करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जून के महीने में टीम इंडिया अपना ये इंग्लैंड का दौरा करेगी। 20 जून से पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाएगा। जिसके बाद दूसरा मैच 2 से 6 जुलाई तक खेला जाएगा। तीसरा मैच लंदन में 10 से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। चौथा मैच मैनचेस्टर में 23 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा। वहीं पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा

तारीख मैच समय जगह
20 जून भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM लीड्स टेस्ट
2 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM बर्मिंघम टेस्ट
10 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM लॉर्ड्स, लंदन टेस्ट
23 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM मैनचेस्टर टेस्ट
31 जुलाई भारत बनाम इंग्लैंड 3:30 PM द ओवल, लंदन टेस्ट

22 मार्च से खेला जाएगा आईपीएल 2025

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसका पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे।


Share

Leave a Reply