क्लिनिक में थैरेपी सीखने के दौरान नाबालिग से किया अश्लील हरकत, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर | क्लिनिक में थैरेपी सीखने गई नाबालिग को बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ छेडख़ानी करने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमरपुरी पुरानीबस्ती निवासी पीडि़ता 16 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अश्वनी नगर पुरानी बस्ती में क्लिनिक में थैरेपी सीखने के दौरान तौसीफ अश्वनी नगर निवासी ने प्रार्थियां को बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर आरोपी ने अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












