लोग बता रहे है चमत्कार नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद तरल पदार्थ, लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र
दुर्ग। जिले के ग्राम आमटी के आश्रित ग्राम मासाभाट में लगे नीम कि पेड़ में से निकल रहा दूध जैसा तरल पदार्थ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अंडा निकुम इलाके सहित आसपास के गांवों से लोग पहुंचकर इसे देखने के लिए उमडऩे लगे हैं। कोई इसे चमत्कार का नाम दे रहा है तो कोई इसे केवल कुदरती घटना बता रहे है। लेकिन लोग यहां पहुंच कर उसे देखने के काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक सोच रखने वाले तर्कशील इसकी जांच करने मे जुट गए हैं व इसके कारणों पर से पर्दा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। निकुम से महज़ तीन किलो मीटर दुर ग्राम मासाभाट में शीतला माता के मदिंर से चंद कदम की दूरी पर स्थिर ठाकुर देव है जो नीम के पेड़ में विराजित है ,ग्रामीणों के अनुसार अचानक रविवार से नीम के पेड़ से अनवरत दुध की धारा बह रही है जिससे यहाँ आस्था का केंद्र बना हुआ है ,लोग इसे चमत्कार मानते हुए इसे श्रद्धा से जोड़ रहे है।







.jpeg)












