BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उर्फी जावेद को कौन कर रहा है परेशान? एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया-' हफ्ते में तीन बार मेरा...'

उर्फी जावेद को कौन कर रहा है परेशान? एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया-' हफ्ते में तीन बार मेरा...'
Share

उर्फी जावेद हमेशा अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि इसके लिए उर्फी को हमेशा ट्रोल भी होने पड़ता है लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फिलहाल उर्फी बेहद परेशान हैं. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं इस मामले को लेकर उर्फी ने कड़े शब्दों में नोट लिखा है कि वह इस बात से काफी परेशान हो चुकी हैं.
बार-बार इंस्टा अकाउंट सस्पेंड होने से परेशान हुईं उर्फी
उर्फी जावेद का इंस्टा अकाउंट कईं बार सस्पेंड हो चुका है. दरअसल कम्यूनिटी गाइडलाइंस का पालन ना करने की वजह से उर्फी का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किया गया था. वहीं इस बात से परेशान होकर सोशल मीडिया सेंसेशन ने अब स्क्रीनशॉट का एक बंडल शेयर करते हुए लिखा, “मेरा 2023 कैसा लग रहा था, मेरा अकाउंट बड़ी गड़बड़ियों का सामना कर रहा है, एक हफ्ते में तीन बार मेरा अकाउंट सस्पेंड हुआ, मेरे अकाउंट का स्टेट्स एरर दिखाता है और दूसरे प्रोफेशनल डैशबोर्ड भी एरर दिखाते हैं, हर दिन मुझे एक नोटिफिकेशन मिलती है कि मेरी पोस्ट गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रही है और फिर इसे दोबारा पोस्ट किया जाएगा.
उर्फी ने आगे लिखा, “हर बार जब मैं कुछ पोस्ट करती हूं तो फॉलोअर्स की संख्या काफी कम हो जाती है, फिर बढ़ती है और फिर कम हो जाती है. यह एक रोलर कोस्टर की तरह है (यह अकाउंट) मुझे नहीं पता कि क्या महसूस करना है और कैसे रिएक्शन देना है.”

 

उर्फी जावेद अपने अजीबो-गरीब आउटफिटे से बटोरती हैं लाइमलाइट
उर्फी जावेद यकीनन लाइमलाइट बटोरना जानती हैं. वे अक्सर अपने बोल्ड आउटफिट से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं. आए दिन वे मुंबई की सड़कों पर या एयरपोर्ट पर अपने अजीबो-गरीब आउटफिट को पहने हुए स्पॉट होती हैं और पैपराजी द्वारा खूब क्लिक की जाती हैं.
उर्फी जावेद वर्क फ्रंट
उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कईं सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. वे ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की समेत कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. उर्फी ने बिग बॉस ओटीटी में भी शिरकत की थी और तभी से वे सुर्खियों में छाई हुई हैं. उर्फी जावेद को आखिरी बार रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें एडिशन में देखा गया था.

 

 


Share

Leave a Reply