BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

WhatsApp पर कौन छिप-छिपकर देख रहा है आपकी फोटो? इस तरीके से तुरंत पता लग जाएगा किसने कर ली है DP सेव...

WhatsApp पर कौन छिप-छिपकर देख रहा है आपकी फोटो? इस तरीके से तुरंत पता लग जाएगा किसने कर ली है DP सेव...
Share

WhatsApp का इस्तेमाल लोग चैटिंग और वीडियो एंड वॉइस कॉल के लिए करते हैं। WhatsApp ने इस ऐप पर प्राइवेसी के लिए कई फीचर्स दे रखे हैं। आप अपनी प्रोफाइल फोटो से लेकर लास्ट सीन तक हाइड कर सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ उनको ही आपकी डीपी दिखेगी, जिसके नंबर आपने सेव कर रखे हैं। लास्ट सीन और स्टेटस के साथ भी ऐसा ही केस है। हालांकि, कई बार डीपी लगाने के बाद ख्याल आता है कि किसने-किसने आपकी फोटो को देखा है? WhatsApp पर ऐसा कोई फीचर नहीं है, जिससे पता चले कि किसने आपकी डीपी देखी है या किसने आपकी फोटो को सेव किया है। लेकिन एक तरीका है जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपकी फोटो को किसने देखा है या किसी ने उसे सेव किया है या नहीं? आइये आपको बताते हैं इस तरीके के बारे में...
WhatsApp पर ऐसा कोई फीचर नहीं है, जिससे पता चले कि किसी ने आपकी प्रोफाइल विजिट की है। ना कोई अलर्ट आता है ना कोई नोटिफिकेशन। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक तरीके से पता लगाया जा सकता है कि कौन आपकी प्रोफाइल देख रहा है तो?
WhatsApp पर भले ही ये फीचर ना हो लेकिन प्ले स्टोर पर आपको WhatsTracker नाम का ऐप मिल जाएगा जो आपकी इस समस्या का समाधान कर देगा। इसे आप फ्री में इनस्टॉल कर सकते हैं।
इस ऐप को tamazons ने बनाया है जिसने WhatsApp Web भी बनाया है। इस ऐप में ऐसे कई फीचर्स हैं, जो WhatsApp पर भी नहीं है। जैसे आप इसमें WhatsApp कॉन्टेक्ट्स के लोकेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं।
आइये आपको बताते हैं कैसे काम करता है? सबसे पहले तो गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर लें। इसके बाद आपको एक यूजर एग्रीमेंट दिखेगा। इसे कंटीन्यू कर आपको आगे बढ़ना है।
अब ऐप पर आपसे आपका नाम और देश का नाम पूछा जाएगा। इसकी डिटेल भरने के बाद आपको जेंडर भी भरना होगा। फिर सीधे साइन इन कर लीजिये।
इसमें तीन केटेगरी साफ़ दिखाई देगी, जो कॉन्टेक्ट्स है। इसमें आपके सारे कॉन्टेक्ट्स होंगे। इसके आगे विजिटेड और विजिटर दिखेगा।
विजिटेड में उनकी प्रोफाइल होगी, जिनकी प्रोफाइल आपने देखी है। अगर आपने किसी की तस्वीर देखने के लिए उसकी प्रोफाइल पर क्लिक किया होगा, तो वो यहां दिख जाएगा।
विजिटर में पता चलेगा कि किसने आपकी प्रोफाइल को खोलकर विजिट किया है। आपको उनकी सारी डिटेल्स यहां मिल जाएगी। किसने आपकी तस्वीर देखी है, आपको पता चल जाएगा।
लीजिये अब आपको पता चल गया ना कि कौन देख रहा है आपकी प्रोफाइल फोटो।

हालांकि, ये थर्ड पार्टी ऐप है, ऐसे में आप अपने डाटा को लेकर सतर्क रहे।
 


Share

Leave a Reply