BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्लफ्रेंड या शराब किसने बर्बाद किया Ranvir Shorey का करियर? अब तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं इस चीज से बाहर नहीं…’

गर्लफ्रेंड या शराब किसने बर्बाद किया Ranvir Shorey का करियर? अब तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं इस चीज से बाहर नहीं…’
Share

 रणवीर शौरी इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ रहे हैं. इस शो में रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें करते हुए नजर आ रहे हैं.  रणवीर एक समय महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे.बिग बॉस ओटीटी 3’ के सबसे हालिया एपिसोड में रणवीर शौरी ने अपनी मां के निधन के बारे में बात की. रणवीर शौरी ने बताया कि, ‘उन्हें साल 2002 में लद्दाख में अपनी फिल्म ‘लक्ष्य’ की शूटिंग के दौरान घर से फोन आया था कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है. हालांकि वह फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक सेट छोड़ नहीं सके. जब वह मुंबई लौटे तो उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी. रणवीर को याद आया कि कुछ दिनों बाद घर पर उनकी मां का निधन हो गया था. रणवीर ने इसे अपनी लाइफ की सबसे दर्दनाक घटना बताई.आगे रणवीर ने याद करते हुए बताया कि, ‘वह उस समय एक एक्ट्रेस के साथ अपनी लाइफ के सबसे बड़े स्कैंडल में फंस गए थे. उन्होंने पूजा भट्ट का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके बाद वह यूएस चले गए. उन्होंने छह महीने का एक्टिंग कोर्स किया और अपने भाई से पैसे उधार लिए. इसके बाद वह काम करने के लिए इंडिया में वापस आए.’

पूजा ने रणवीर पर लगाए थे मारपीट के आरोप

बता दें कि अपने करियर के पीक पर पूजा भटट् एक्टर रणवीर शौरी को दिल दे बैठी थीं. दोनों की नजदीकियां फिल्म ‘जिस्म’ के दौरान बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ने लगा. हालांकि महेश भट्ट और उनकी फैमिली दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे. जिसके बाद पूजा उनकी मर्जी के खिलाफ रणवीर के साथ लिव इन में रहने लगीं. लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच आपसी मतभेद की खबरें सामने आने लगीं. खबरों की मानें तो रणवीर को नशे की लत थी.रणवीर पर पूजा के साथ मारपीट और गाली गलौज के आरोप भी लगे थे. इसके बाद पूजा ने एक्टर से ब्रेकअप कर लिया. ब्रेकअप के बाद रणवीर ने भी एक इंटरव्यू में अपना पक्ष सामने रखा था. उन्होंने कहा था कि, ‘पूजा बहुत ज्यादा हिंसक व्यवहार की थीं. जो हर वक्त मारपीट करने को उतारू रहती थीं.’


Share

Leave a Reply