कौन बनेगा रायपुर का महापौर जल्द होगा सस्पेंस खत्म, जानिए पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर में महापौर कौन बनेगा? यह सस्पेंस अभी तक कायम है। कांग्रेस पार्षद दल की बकायदा बैठक हो चुकी है, लेकिन महापौर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद ही महापौर के लिए नाम का ऐलान किया जाएगा।
शहर के एक बड़े निजी होटल में कांग्रेस पार्षदों को एकजुट किया गया। यहा चाय-नाश्ते के बाद उन्हें लेमकर कांग्रेस के नेता नगर निगम मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें संभवत: बता दिया जाएगा कि कांग्रेस संगठन की ओर से महापौर के लिए किस नाम का चयन किया गया है। हालांकि महापौर पद के लिए प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, ज्ञानेश शर्मा और श्रीकुमार मेनन का नाम सबसे आगे चल रहा है। इन चार नामों में से एक नाम महापौर के लिए फाइनल होगा और एक नाम सभापति के लिए फाइनल किया जाना तय माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस संगठन की ओर से अभी तक महापौर के नाम का ऐलान न किया जाना इस बात को भी स्पष्ट करता है कि संगठन ने एक नाम फाइनल कर लिया है। पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद जब महापौर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, तभी इस नाम का खुलासा किया जाएगा। कांग्रेस के रणनीतिकार किसी भी मामले में चूक नहीं चाहते, शायद यही वजह है कि निर्वाचित पार्षदों को भी महापौर के नाम की भनक तक नहीं लगने दी गई है। इन पार्षदों को चुनाव के ठीक पहले नाम बताया जाएगा, ताकि वे सीधे उस नाम पर अपनी मुहर लगा सकें। बहरहाल महापौर कौन बनेगा, यह सस्पेंस जल्द ही समाप्त हो जाएगा।







.jpeg)












