नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

किसके सर होगा अध्यक्ष का ताज, बेनहुर रावतिया या होगा कोई और, जाने कहा की है ये खबर

 किसके सर होगा अध्यक्ष का ताज, बेनहुर रावतिया या होगा कोई और, जाने कहा की है ये खबर
Share

बीजापुर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 15 में से 12 सीटो पर कब्जा करते हुए भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है, वही 15 सालों से नगर सरकार में काबिज भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है । किंतु अब नगरपालिका के अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर नगर में चर्चा गर्म होने लगा है, बेनहुर रावतिया होंगे नगर पालिका अध्यक्ष या फिर किसी और नाम पर लग सकती है कांग्रेस की मोहर ।

बीजापुर नगर निकाय में कांग्रेस ने कब्जा तो कर लिया है, अब है अध्यक्ष की ताजपोशी की बारी, जिसे लेकर नगर में चर्चा का विषय बन गया है । नगर पालिका के तीन बार अध्यक्ष रहे सुखलाल पुजारी को कांग्रेस के बेनहुर रावतिया ने वार्ड क्रमांक चार से बड़े अंतर से हराया है, जिसे देखते हुए नगर में बेनहुर के नाम की चर्चा जोरों पर है ।  नगर वासियो का मानना है कि 15 वर्षो तक नगरपालिका अध्यक्ष रहे पुजारी को हराने के साथ ही बेनहुर ने अध्यक्ष पद के लिए अपना ताल ठोक दिया है । किन्तु अध्यक्ष की दौड़ में अन्य पार्षद भी है, जिन्होंने जीत के साथ ही अपनी दावेदारी मजबूत कर दिया है । अब देखना है कि पार्टी किसके नाम पर मुहर लगाते हुए ताजपोशी करती है।
 

Share

Leave a Reply